हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला: CM धामी ने साफ किया सरकार का रुख, बोले-‘कानून का पालन हमारी प्राथमिकता’

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार का रुख पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में माननीय न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, सरकार उसका पूर्ण सम्मान करेगी। अदालत के आदेश के अनुरूप ही आगे की सभी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर एक्शन: घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार फर्म को नोटिस, AE से 3 दिन में मांगा जवाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार अदालत के निर्देशों के तहत ही काम करेगी और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कुंजापुरी मेला विवाद: दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे नामी सितारे, अनुपम खेर बोले- 'मंच पर जलील करना पूरी तरह अनुचित'

उत्तराखंड सरकार की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार संविधान और विधि के दायरे में रहकर निष्पक्षता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। वहीं बनभूलपुरा प्रकरण में अदालत के आगामी निर्देशों पर अब पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।