देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पूर्ण सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार अंडमान एवं निकोबार में जय प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार को प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। आंध्र प्रदेश में डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रभारी और वनथी श्रीनिवासन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

असम में मंगल पांडे को प्रभारी और फांग्नोन कोन्याक को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई है। बिहार में मनोज टिग्गा को प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरीश द्विवेदी और संगीता यादव सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। चंडीगढ़ में रोहन गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में महेंद्र पांडे को प्रभारी और स्मृति ईरानी व सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी बनाया गया है। दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव में वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को प्रभारी पद सौंपा गया है। गोवा में डॉ. भारती प्रवीण पवार को प्रभारी और अनिल एंटनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गुजरात का प्रभार तरुण चुघ को दिया गया है, जबकि अजय महावर और गोमती साई सह-प्रभारी होंगे। हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी और दर्शाना सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
जम्मू और कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी, जबकि रीना कश्यप और गजेंद्र पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। झारखंड में सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी बनाया गया है। केरल में प्रो. एम. नागराजा को प्रभारी और एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। लद्दाख में राजकुमार भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। मणिपुर में डॉ. राजदीप रॉय को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं मेघालय में कनाद पुरकायस्थ को प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। मिजोरम में डॉ. भगवत कराड को प्रभारी बनाया गया है। नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी को प्रभारी और डॉ. स्वदेश सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। पुदुचेरी में के. सुरेंद्रन को प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और वीरेंद्र सचदेवा व डॉ.अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है।
राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी और कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिक्किम में राजू बिस्ता को प्रभारी बनाया गया है। तमिलनाडु में राम माधव को प्रभारी, जबकि निर्मल कुमार सुराणा और डी. के. अरुणा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी और अभय पाटिल व रेखा शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े और जगदीश पटेल को प्रभारी तथा मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड में राम माधव और अरविंद मेनन को प्रभारी तथा बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह व पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

