उत्तराखंड चुनाव 2027 में हैट्रिक के लिए BJP का महाप्लान, प्रत्याशी चयन के लिए बूथ स्तर पर फीडबैक लेगी माइक्रो टीम

ख़बर शेयर करें

देहरादून से मुख्य संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साल 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए प्रत्याशियों का चयन पूरी तरह ठोक-बजाकर यानी बेहद बारीकी से करेगी. इसके लिए पार्टी ने हर जिले में अपनी कोर कमेटी के जरिए व्यापक स्तर पर ग्राउंड फीडबैक लेने का एक बड़ा निर्णय लिया है।

भाजपा इस बार टिकट वितरण में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती, यही वजह है कि कोर कमेटी के सदस्य अब सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलकर जमीनी हकीकत जानेंगे और गंभीर चर्चा करेंगे. उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 11,733 बूथ हैं, और पार्टी इन सभी बूथों पर माइक्रो लेवल पर जाकर अपनी टीमें उतारने जा रही है ताकि एकदम सटीक फीडबैक मिल सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 5 जिलों में मिड-डे मील की होगी बड़ी जांच

भाजपा आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति को पहले ही अंतिम रूप दे चुकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में इस पूरी कार्ययोजना का खाका तैयार किया गया था, जिसे अब धरातल पर उतारने की कवायद तेजी से शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  देखन में सीधन लगे, घाव करे गंभीर: चेहरे पर 'मुस्कान', फैसलों में 'तूफान'; यही है "धाकड़ धामी" की पहचान

इस पूरे अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ कहा है कि 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक हैट्रिक बनाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास में जुटी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट देते समय प्रत्याशियों के चयन में केवल और केवल ‘जीत की सर्वाधिक संभावना’ को ही मुख्य आधार बनाया जा रहा है, जिससे जनता के बीच सबसे मजबूत और लोकप्रिय चेहरा ही सामने आ सके.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर सिडकुल की कंपनी में आधी रात को बड़ा छापा, बाल श्रम करते मिले 17 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू
Ad Ad Ad