रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देहरादून दौरा आज, शूटर जसपाल राणा के घर शोक कार्यक्रम में होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड की दून के दौरे पर रहेंगे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. दरअसल, जसपाल राणा और रक्षा मंत्री के परिवार के बीच सीधी रिश्तेदारी है, जिसके चलते रक्षा मंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन मार्ग का रास्ता साफ, 3000 पेड़ों के कटान को मिली वन विभाग की मंजूरी

रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, और बड़े अधिकारी मंगलवार से ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे. इस शोक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य VVIP नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के भी पहुंचने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी नगर पालिका समेत VIP प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा

तय कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा बिधौली स्थित DBIT स्कूल परिसर जाएंगे और फिर सड़क मार्ग से होते हुए जसपाल राणा के निवास स्थान पर पहुंचेंगे. SSP प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी दी कि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 5 जिलों में मिड-डे मील की होगी बड़ी जांच

इस प्लान के तहत बुधवार को पौंधा, प्रेमनगर और बिधौली इलाके के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह से डायवर्ट रहेगा, ताकि आम जनता को असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रहे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad