Uttarakhand: 2 लाख ‘लखपति दीदियों’ के जरिए हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, आयोजित होंगे ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बड़ा दांव चला है। संगठन ने चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए राज्य की ‘लखपति दीदियों’ और आत्मनिर्भर महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी का मानना है कि महिलाओं को साधने की यह रणनीति राज्य में भाजपा के लिए हैट्रिक का रास्ता साफ करेगी।

चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में मौजूद करीब 2 लाख लखपति दीदियों पर खास फोकस किया जा रहा है। इसके तहत भाजपा राज्यभर में लखपति दीदी सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सरकारी ऋण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू किया और समय पर कर्ज चुकाकर आत्मनिर्भर बनी हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: शहीदों को नमन, धामी का प्रण, हर शहीद के गांव में लगेगी वीर सैनिक की प्रतिमा

इसके साथ ही, राज्य में सक्रिय 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को साधने के लिए मिलन कार्यक्रम तय किए गए हैं। नगर निगम से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: धामी कैबिनेट बैठक में 17 बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें मुख्य फैसले

रणनीति के तहत प्रदेशभर में भाजपा के मंत्री, विधायक और भावी प्रत्याशी महिलाओं से कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाकर रिश्तों को मजबूती दे रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक आयोजित हो रहे रक्षाबंधन कार्यक्रमों के जरिए नेता महिलाओं से आशीर्वाद ले रहे हैं और उन्हें उपहार भेंट कर रहे हैं। भाजपा ने अपने राजनीतिक अभियान में इस सांस्कृतिक पर्व को प्रमुखता से शामिल किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर: 5 की मौत, 49 पहुंचे मरीज; देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित

पार्टी की इस मुहिम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन का मुख्य मकसद आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की पूरी जानकारी देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी उद्देश्य के लिए पूरे राज्य में बूथ और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad