Uttarakhand Weather Update: कहीं उमस का सितम तो कहीं भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए तेज बारिश और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बुधवार को बताया कि पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026' में देहरादून को मिला 12वां स्थान, जबकि ऋषिकेश-काशीपुर फिसले

दूसरी ओर, राजधानी देहरादून में बुधवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही, जिससे पारे में उछाल आया और दूनवासियों को पूरे दिन भीषण उमस का सामना करना पड़ा। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहकर 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में मजबूत होगी सुरक्षा और कनेक्टिविटी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

राज्य के अन्य हिस्सों के तापमान पर नजर डालें तो पंतनगर 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मैदानी क्षेत्रों में सबसे गर्म रहा। वहीं पर्वतीय पर्यटन स्थलों में मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और नई टिहरी का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बुनियादी विकास और मंदिरों के कायाकल्प के लिए खुला बजट का खजाना, ₹86 करोड़ मंजूर

पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को संवेदनशील व भूस्खलन संभावित इलाकों में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।