उत्तराखंड STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पंजाब से लाई जा रही 80 पेटी अवैध शराब जब्त

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विशेष कार्यबल और देहरादून पुलिस ने मिलकर रविवार को राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर अवैध शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें से पंजाब का लेबल लगी विभिन्न ब्रांडों की कुल 80 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम और नैनीताल जाना होगा आसान: काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक बनेगा ₹2,800 करोड़ का रोपवे

इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को पंजाब से अवैध शराब का एक ट्रक ट्रांसपोर्टनगर पहुंचने की पुख्ता गोपनीय सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए यह छापेमारी की गई।

पुलिस द्वारा पकड़े गए पौड़ी नंबर के इस ट्रक से शराब जब्त करने के साथ ही मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो बुडनपुर (थाना बनूर, जिला मोहाली, पंजाब) का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  दूनवासियों को शहर के अंदर ही मिलेगा बोटिंग का आनंद, CM धामी ने किया 'जल सृष्टि पार्क' का लोकार्पण

पूछताछ के दौरान आरोपी चालक जगजीत सिंह ने कुबूल किया है कि वह इस अवैध शराब की खेप को पंजाब के मोहाली से ट्रक में लादकर लाया था और इसे देहरादून के ट्रांसपोर्टनगर तक पहुंचाना था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, उससे पहले ही मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे जुड़े मुख्य माफियाओं और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।