रुड़की में रील बनाने का क्रेज पड़ा भारी, तीसरी मंजिल से नीचे गिरी किशोरी, हालत नाजुक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रुड़की से सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक बड़ा हादसा होने की दुखद खबर सामने आई है। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी शनिवार शाम को अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर मोबाइल से रील बना रही थी।

इसी दौरान अचानक उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरी। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने किशोरी को लहुलूहान और गंभीर हालत में पाया। लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  महाकुंभ 2027 के लिए ₹156 करोड़ से होगा ऋषिकेश का कायाकल्प, विभागों को मिली डेडलाइन

बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में किशोरी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में किशोरी की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

यह भी पढ़ें -  फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टरों पर फिर गिरेगी गाज,धड़ल्ले से चल रहे फर्जी क्लीनिकों पर लगेगा ताला

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील बनाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सख्त अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।