दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1024 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग थानों की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में दून पुलिस ने दो अलग-अलग थानों की टीम के साथ मिलकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 1024 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर अतिथि गृह परियोजना: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक, समयबद्ध काम पूरा करने के कड़े निर्देश

पहली कार्रवाई रायपुर थाना पुलिस ने बुधवार रात पेरिस विहार रोड के पास खदरी मोहल्ला सहारनपुर चौक के रहने वाले 39 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ सनी को दबोच कर की, जिसके पास से 528 नशीले कैप्सूल मिले। वहीं, दूसरी कार्रवाई बसंत विहार थाना पुलिस ने की, जिसने इंदिरा नगर इलाके से लक्खीबाग निवासी 38 वर्षीय दिलशाद को 496 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया; इन दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  झंडा बाजार में किशोरी से दुष्कर्म के बाद भारी तनाव; सड़कों पर उतरी भीड़, पुलिस बल तैनात

इसके अलावा, एक अन्य मामले में डालनवाला थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो बड़ी चोरियों का खुलासा किया है, जिसमें इंस्पेक्टर संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस ने प्रशांत बहुखंडी निवासी करनपुर को चोरी के आरोप में दबोचा है। इस आरोपी पर बीती 17 जून को सुभाष रोड स्थित एक स्कूल के पास से रश्मि भट्ट का स्कूटर और वहीं से महिपाल का मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है, जिसे पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।