सहस्रधारा रोड पर हाई-प्रोफाइल अवैध कसीनो का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित हेलीपैड के पास चल रहे एक हाई-प्रोफाइल अवैध कसीनो और सट्टा अड्डे पर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक अमेरिकी नागरिक सहित तिब्बती मूल के कुल 13 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

SSP प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, जब पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर भीतर प्रवेश किया, तो कमरे में चार टेबल पर ताश और डाइस (पासे) से लाखों रुपये की हार-जीत की बाजियां लगाई जा रही थीं. पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सभी को दबोच लिया गया। मौके से 1.52 लाख रुपये नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 कसीनो चिप्स बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand BJP Survey 2027: अक्टूबर में होगा विधायकों का बड़ा सर्वे, रिपोर्ट कार्ड तय करेगा टिकट

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गैलसिंग पिछले दो साल से किराए के मकान में इस पूरे कसीनो नेटवर्क को चला रहा था और यहां जुआ खेलने वालों के लिए शराब समेत कई वीआईपी इंतजाम किए जाते थे. इस खेल की खास बात यह थी कि लोग यहां कम नकदी लेकर आते थे और खेल खत्म होने के बाद बड़ी रकम का लेन-देन बाहर गुप्त रूप से किया जाता था।

यह भी पढ़ें -  MBBS फर्जीवाड़े में 8 अभ्यर्थियों पर गिरी गाज! स्वतंत्रता सेनानी कोटे के फर्जी प्रमाण पत्र मामले में SIT गठित

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वर्तमान में पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस हाई-प्रोफाइल रैकेट से जुड़े अन्य सफेदपोश लोगों और संपर्कों का पर्दाफाश किया जा सके।