‘फर्जी नैरेटिव से रहें सतर्क’, सीएम धामी ने युवाओं को सोशल मीडिया जिम्मेदारी से चलाने की दी सलाह

ख़बर शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिले के रुड़की में युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी जिम्मेदारी से करने की कड़ी नसीहत दी है। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि डिजिटल दुनिया में फैल रहे फर्जी नैरेटिव और भ्रामक कंटेंट से युवाओं को हर हाल में सतर्क रहना होगा।

सीएम धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया सूचना का एक बहुत बड़ा और प्रभावी माध्यम बन चुका है। लेकिन कुछ ताकतें इसके जरिए समाज में लगातार भ्रम फैलाने और नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रेम विवाह से नाराज मामा ने सरेबाजार भांजे को चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी फरार

छोटे बच्चों से संवाद करते हुए सीएम धामी

युवाओं को फर्जी नैरेटिव से बचने की सलाह

मुख्यमंत्री ने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी जानकारी या खबर को पूरी तरह जांच-परख कर ही स्वीकार या साझा करें। युवाओं की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे किसी भी फर्जी प्रोपेगैंडा का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी सकारात्मक सोच ही आने वाले समय में विकसित भारत के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में AMR मीटर के नाम पर वसूला गया अतिरिक्त शुल्क बिलों में होगा एडजस्ट, शासन ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए।

भ्रामक कंटेंट पर सरकार की नजर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार भी सोशल मीडिया के इस भ्रामक कंटेंट पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। युवाओं को ऐसे किसी भी फर्जी नैरेटिव से खुद को दूर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की इन 4 'अभेद्य' सीटों को जीतने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, बनाया 'माइक्रो प्लान'

उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया का सही उपयोग ज्ञान, इनोवेशन और सकारात्मक बदलाव के लिए होना चाहिए। अगर इसका जिम्मेदारी से उपयोग किया जाए, तो यह युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और आत्मविकास का बेहतरीन जरिया बन सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रकी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए।
सीएम धामी व्यायाम करते हुए

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन और फिटनेस मंत्र

रुड़की दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देते हुए एक नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम का एक अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -  ओडिशा में किताबों में न्यूटन को बताया 'पायलट', CM मोहन माझी ने विशेष सचिव समेत 4 अफसरों को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के सरकारी डिग्री कॉलेजों में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग, PPP मोड पर खुलेंगे कंप्यूटर लैब

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद वहां व्यायाम किया। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कसरत कर वहां मौजूद सभी युवाओं को अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का एक मजबूत संदेश दिया। अंत में सीएम धामी ने राज्य के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ लगातार आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैडमिंटन खेलते हुए सीएम धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad