आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद कच्ची शराब के ठिकानों पर महकमें का कहर…कई किलो लहन और भट्टियां नष्ट

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में अवैध शराब का धंधा करने वालों की खैर नहीं है…सूबे की आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के कड़े निर्देश के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में आबकारी महकमे के मुलाजिमों ने अपनी कमर कस ली है। आबकारी महकमे की टीम ने जिले में कच्ची शराब के ठिकानों पर धावा बोला और शराब माफिया की रीढ़ तोड़ कर रख दी।

उधमसिंहनगर जिले में बीते रोज आबकारी विभाग और जंगलात महकमे की सयुंक्त टीम ने खटीमा के आलावर्दी और काशीपुर के खाईखेड़ा गांव में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत इलाके के जंगलों में धावा बोला और कच्ची शराब के सौदागारों की उन भट्टियों को मिट्टी में मिला दिया जो उन्होने जंगल में बनाई हुई थी। इस दौरान महकमे की टीम ने जहां शराब की भट्टियों को नेस्तनाबूद किया वहीं हजारो किलो लहन नष्ट किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बेरोजगारी और पलायन पर कांग्रेस का 'काम मांगो अभियान', जोशीमठ से होगी शुरुआत

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर बनी सयुंक्त टीम ने काशीपुर के खाईखेड़ा गांव में 7000 किलोग्राम लहन और 4 अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को मौके पर ही तबाह किया । जबकि 160 लीटर अवैध शराब जब्त की, वहीं खटीमा के आलावर्दी गांव में भी टीम का कहर अवैध शराब की 2 भट्टियों पर टूटा …यहां टीम ने 1500 किलो लहन नष्ट किया और मौके से 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में कानूनी शिंकजा कस दिया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: पत्नी से मारपीट कर दिया तीन तलाक, बहनोई के साथ हलाला का बनाया दबाव; गिरफ्तार

बहरहाल आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने दो टूक कहा है कि शराब का अवैध धंधा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबकि उधमसिंहनगर जिले में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.. हर संदिग्ध ठिकानो की निगरानी की जाएगी ताकि शराब माफिया सिर न उठा सके।