पंजाब में सरकार के 4 साल: CM भगवंत मान ने पेश की रिपोर्ट कार्ड, बोले- 90% घरों में आ रहा जीरो बिजली बिल

ख़बर शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल के कार्यकाल और चुनावी गारंटियों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 में जनता को दी गई प्रमुख गारंटियों में से अधिकतर को पूरा कर दिया गया है, जिसका सीधा लाभ राज्य के आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को मिल रहा है।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की सबसे बड़ी ‘फ्री बिजली गारंटी’ पर बात करते हुए बताया कि 16 मार्च 2022 को शपथ लेने के बाद जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी गई थी। इस फैसले के असर को रेखांकित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति और गिरते भूजल को रिचार्ज करने की योजनाओं का ब्योरा दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी: NIDM और USDMA मिलकर चलाएंगे सालभर का ट्रेनिंग अभियान

महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने के बहुप्रतीक्षित चुनावी वादे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले महीने से इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी गारंटियां 5 साल के कार्यकाल में पूरी करनी होती हैं, जिनमें से बिजली जैसी प्राथमिक गारंटी पहले लागू की गई और अब महिला सम्मान राशि का वादा भी जल्द धरातल पर उतरेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के मोहब्बेवाला में सीमेंट भरा ट्रक पलटा-बाइक सवार की मौत

रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार किसी निजी कंपनी से 1,080 करोड़ रुपये में 540 मेगावॉट का जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा है। इसके अलावा राज्य में अब तक 65,264 युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिसमें कई परिवारों के तीन-तीन सदस्यों को नौकरियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें -  आपको किसी कल्याणकारी योजना की है दरकार, तहसील-ब्लॉक पहुंचने वाली है धामी सरकार- आप रहें तैयार!

इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में 43 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण हो रहा है और 3 हजार से अधिक गांवों में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। लुधियाना में टाटा स्टील के प्लांट जैसे बड़े निवेश का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि एक प्रमुख औद्योगिक राज्य (Industrial State) के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।