‘क्या फैंटास्टिक आइडिया है…’ पूर्व CM हरीश रावत ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया जिसे आभासी दुनिया मान कर एक तबका खारिज भी करता रहा है आज उसी सोशल मीडिया ने कॉकरोच पार्टी का असरदार बना दिया है। इतना असरदार कि उत्तराखंड के खांटी कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी खुलकर काकरोच जनता पार्टी की हिमायत की है। हरीश रावत जैसे दिग्गज नेता ने सीजेपी का वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर कर लिखा है कि –

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने पर की मांग पर अड़े कांग्रेसी नेता

#Cockroach जनता पार्टी — क्या फ़ैंटास्टिक आइडिया है। वर्तमान सिस्टम, जिसका लक्ष्य केवल अरबपतियों और उनकी सेवा तक सीमित हो गया है, उसे GEN-Z बहुत गहराई से समझ रही है। इस व्यवस्था को न रोजगार सृजन की चिंता दिखाई देती है और न ही गरीब जनकल्याण की।“कॉकरोच” का न्यायिक उद्घोष अब आगे की दिशा में अपना फलितार्थ दिखा रहा है। यह GEN-Z का उद्घोष है, जिसे छद्म राष्ट्रवादी नारों और हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटने की कुसोच प्रभावित नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: 7 पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी, 40 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


बहरहाल हरदा की कॉकरोच पार्टी के पक्ष में लिखी पोस्ट सीजेपी तरह ही चर्चा बन गई है..लोग इसके सियासी माएने भी निकालने लगे हैं जबकि एक तबके का मानना है कि ये सूबे की सियासत में कुछ बड़े सकेत की ओर ईशारा कर रही है..होगा क्या ये तो वक्त बताएगा फिलहाल सीजेपी की ही चर्चा है,,विदेश से देश तक और देश से लेकर उत्तराखंड प्रदेश तक।