उत्तराखंड में 11 मई के बाद फिर बिगड़ेगा मौसम,जानें मौसम का पूर्वानुमान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मंगलवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, 8 से 10 मई के बीच मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें -  'कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड?' 18 सितंबर को 140 छात्रों से संवाद करेंगे CM धामी, IAS अफसर भी सुनेंगे विजन

तापमान में गिरावट और बर्फबारी की संभावना

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री और मैदानी इलाकों में 6.7 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक, 6 और 7 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट: CM धामी ने किया 7.52 करोड़ के 'हरिघाट' का लोकार्पण

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 8 से 10 मई यानी इन तीन दिनों के दौरान अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।जबकि 10 मई के बाद पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगेगा। वहीं11 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में दोबारा बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।