Weather Update: दून में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून समेत पांच पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को गर्जना, बिजली चमकने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राजधानी देहरादून के अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में स्वाइन फ्लू का बड़ा विस्फोट: एक ही दिन में मिले 25 मरीज, आंकड़ा 400 के पार

मौसम विभाग ने सतर्क किया है कि अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच पर्वतीय इलाकों में मौसम का यह मिजाज 17 सितंबर तक बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि: बोले-'उनके आदर्श समृद्ध उत्तराखंड का आधार'

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे। दिनभर शुष्क मौसम रहने के कारण मैदानी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़कर 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 91 सीमावर्ती गांवों की बदलेगी तस्वीर: वाइब्रेंट विलेज योजना के लिए ₹221 करोड़ का प्रस्ताव

देर शाम की बारिश से दून का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर आ गया, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।