उत्तराखंड मौसम अपडेट: 6 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों के लिए भारी बारिश, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ घंटों में अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है।

विशेष रूप से बेरीनाग, चोपता, ऊखीमठ, गोपेश्वर, केदारनाथ और रानीखेत जैसे संवेदनशील इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को खुले स्थानों पर न रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  ब्रिक्स बैठक के लिए भारत आएंगे ईरानी विदेश मंत्री: जयशंकर संग वार्ता पर टिकी विश्न की नजर

मौसम की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर आ गया है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग, मुख्य मंदिर परिसर और ट्रांजिट कैंपों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पैदल मार्गों पर कड़ी नजर रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में खनन रॉयल्टी की नई दरें लागू: राजस्व में ₹50 करोड़ की वृद्धि का अनुमान

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएं और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतें। खराब मौसम के बावजूद केदारनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जिसे नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की टीमें मुस्तैद हैं।