Uttarakhand: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, CM धामी करेंगे सम्मानित

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य की 13 उत्कृष्ट महिलाओं और किशोरियों को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है। 8 अगस्त को देहरादून के संस्कृति विभाग सभागार में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित प्रतिभाओं को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

इस राज्य स्तरीय समारोह में तीलू रौतेली पुरस्कार के साथ-साथ प्रदेश की 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल खेल, समाजसेवा, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को यह सम्मान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में डिजिटल क्रांति का असर: UPI के बढ़ते क्रेज से बंद हुए 110 एटीएम, बैंकों ने हटाई सुरक्षा

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष प्रदेश भर से कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। कड़े मूल्यांकन और पारदर्शी प्रक्रिया के बाद केवल 13 श्रेष्ठ महिलाओं का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के ATM से निकल रही साइबर ठगी की रकम, साइबर ठगों का नया पैंतरा

विभाग को सबसे अधिक आवेदन नैनीताल (29), उत्तरकाशी (24), देहरादून (23), हरिद्वार (22) और अल्मोड़ा (21) जिलों से मिले। इसके अलावा चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पौड़ी जिलों से भी कई महिलाओं ने दावेदारी पेश की थी।

इसी तरह राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को कुल 220 आवेदन मिले थे। इनमें से उत्कृष्ट सेवा देने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें -  'कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड?' 18 सितंबर को 140 छात्रों से संवाद करेंगे CM धामी, IAS अफसर भी सुनेंगे विजन

देहरादून के संस्कृति विभाग सभागार में 8 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह व मनोबल में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।