Chamoli Tunnel Accident: टनल में फंसे 2 लोगों की तलाश तेज, NDRF-SDRF की युद्धस्तर पर जांच शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में रेस्क्यू अभियान और तेज कर दिया गया है। टनल के भीतर लापता दो लोगों की तलाश में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दिन-रात सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार खुद मौके पर डटे हैं और पूरी कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

हादसे के बाद टनल में जमा पानी को बाहर निकालने के लिए भारी क्षमता वाले पंप लगाए गए हैं। पानी की निकासी तेजी से होने के बाद ही रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के गहरे हिस्सों में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: दाखिला पाने के लिए कराई थी नकली 'धर्मवीर सिंह' की एंट्री, SIT जांच में घिरे कई बड़े अफसर

इसके साथ ही टनल के भीतर फंसी भारी मशीनों और मलबे को हटाने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों की मदद से फंसे अवरोधों को हटाया जा रहा है, ताकि राहत कर्मी टनल के अंतिम छोर तक पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला सकें।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में वीरान पड़ी सरकारी जमीनों और भवनों का होगा कायाकल्प, खुलेंगी लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी और रोजगार केंद्र

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस टनल हादसे की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह जांच टीम हादसे के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल बचाकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड MBBS फर्जी दाखिला: मेरठ से नेपाल तक फैला सिंडिकेट, SIT जांच में बड़ा खुलासा

हादसे में 8 श्रमिकों की दुखद मौत हो चुकी है, जबकि टनल के संकरे कोनों और मलबे के बीच फंसे 2 अन्य लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। टनल के बाहर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।