Dehradun: दिवाली से पहले उत्तराखंड रोडवेज में जुड़ेंगी 28 नई एसी व वॉल्वो बसें

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम दिवाली और आगामी त्यौहारी सीजन से पहले अपने बेड़े को मजबूत करने जा रहा है। यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज के बेड़े में 28 नई एसी और वॉल्वो बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक क्रांति सिंह के मुताबिक ये सभी बसें आधुनिक पर्यावरण अनुकूल बीएस-6 मॉडल की होंगी, जिससे दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इनके संचालन में कोई कानूनी या तकनीकी अड़चन नहीं आएगी।

त्यौहारों के दौरान दिल्ली, देहरादून और हल्द्वानी रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। रोडवेज के इस कदम से लंबी दूरी का सफर तय करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। दिवाली से पहले नई बसें सड़क पर उतरने से यात्रियों को एडवांस बुकिंग और आरामदायक सफर की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हूखेत के पास धंसी सड़क, PWD ने जारी किया अलर्ट

फिलहाल उत्तराखंड परिवहन निगम अनुबंध के आधार पर 26 एसी और वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है। इन मौजूदा अनुबंधित बसों का कार्यकाल अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके तुरंत बाद, नवंबर यानी दिवाली के आसपास 28 नई बीएस-6 एसी और वॉल्वो बसों को अनुबंध पर बेड़े में शामिल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट: 400 मीटर फ्रीज जोन समीक्षा शुरू, रिपोर्ट तलब

एसी और वॉल्वो बसों के साथ-साथ रोडवेज प्रबंधन ईंधन खर्च में कटौती और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 20 नई इलेक्ट्रिक बसें भी उतारने की तैयारी में है। ये बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी, जिससे परिवहन निगम को डीजल के भारी-भरकम खर्च में सीधी बचत होगी।

योजना के अनुसार, इन 20 नई इलेक्ट्रिक बसों को मुख्य रूप से देहरादून-दिल्ली, हल्द्वानी-दिल्ली और देहरादून-हल्द्वानी जैसे सबसे व्यस्ततम रूटों पर चलाया जाएगा। इन प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के चलने से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल सफर का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: तपोवन में भू-तापीय ऊर्जा का वैज्ञानिक अन्वेषण शुरू, बनेगी 10 MW बिजली

इलेक्ट्रिक बसों को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है। अधिकारियों के अनुसार, चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा होते ही इन सभी 20 इलेक्ट्रिक बसों को तुरंत तय रूटों पर उतार दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad