Uttarakhand: बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र से ₹451.63 करोड़ मंजूर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा वित्तीय पैकेज मंजूर किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राज्य में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत ₹451.63 करोड़ के ब्याजमुक्त ऋण की पहली किस्त जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Haridwar: धार्मिक स्थलों पर जाली नोट खपाने की महा-साजिश,14 दिन में 12 गिरफ्तार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार को इस विशेष सहायता राशि का उपयोग आगामी 31 मार्च 2027 तक करना होगा। इस मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सहस्त्रधारा रोड से शिफ्ट किए गए 900 पेड़ों में लौटी जान, 20% पर दिखी नई हरियाली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में हमेशा एक मजबूत सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस राशि के मिलने से राज्य में बुनियादी अवसंरचना को मजबूती मिलेगी और पूर्व से चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  Haridwar Gangrape: हरिद्वार में 6ठी की छात्रा से गैंगरेप, POCSO दर्ज

इस विशेष सहायता योजना के तहत केंद्र सरकार राज्यों को विकास कार्यों के लिए ब्याजमुक्त कर्ज देती है। इस बजट का सीधा उपयोग राज्य में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को रफ्तार देने के लिए किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad