Uttarakhand: सड़कों और वन भूमि पर अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 2 सप्ताह में जवाब तलब

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

अदालत ने सरकार से पूछा है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का राज्य में कितना पालन हुआ है। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने पीठ को बताया कि प्रशासन पूर्व आदेशों का पालन करते हुए कई इलाकों से अतिक्रमण हटा चुका है और इसकी फोटोग्राफिक रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR : CEO पुरुषोत्तम की बड़ी राहत, BLO घर पर ही करेंगे सत्यापन

यह मामला मूल रूप से दिल्ली निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए शिकायती पत्र से शुरू हुआ था, जिसमें नैनीताल के पदमपुरी इलाके में अफसरों की मिलीभगत से वन भूमि और सड़क किनारे कब्जे की शिकायत की गई थी। कोर्ट ने पत्र का स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की और बाद में इसका दायरा पूरे प्रदेश के लिए बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस में सर्वे रिपोर्ट बनेगी टिकट का आधार, 2027 चुनाव के लिए दिल्ली दौड़ तेज

हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और उप वन संरक्षकों के लिए सख्त दिशानिर्देश तय किए हैं। सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि अतिक्रमण हटाने से पहले और बाद की स्थिति की स्पष्ट फोटो ली जाए। जबकि सभी DFO और DM कोर्ट में फोटोग्राफ के साथ विस्तृत रिपोर्ट और हलफनामा दाखिल करनें और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत ही सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड व नेपाल बढ़ाएंगे संस्कृत शिक्षा में सहयोग, विश्वविद्यालयों में होगा MoU

उत्तराखंड हाईकोर्ट के इस सख्त रुख के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अब दो सप्ताह के भीतर राज्य सरकार को प्रदेश भर में हुई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का बिंदुवार ब्योरा अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad