उत्तराखंड: शराब ओवररेटिंग पर सख्त हुईं आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल, लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर चल रही मनमानी और ओवररेटिंग के खेल पर अब गाज गिरने वाली है। प्रदेश की आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को बेहद कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि तय कीमत से ज्यादा वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीते काफी समय से सोशल मीडिया और विभिन्न जन माध्यमों के जरिए लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब ठेकों पर एमआरपी से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इन अवैध वसूलियों और शिकायतों पर लगाम कसने के लिए अब आबकारी आयुक्त ने प्रशासनिक चाबुक चला दिया है।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- 'हुनरमंद युवा और श्रमवीर ही राष्ट्र की असल ताकत'

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की हर एक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों पर केवल कागजी कार्रवाई करने के बजाय मौके पर जाकर तुरंत और ठोस कानूनी कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: 'युवा संकल्प दिवस' पर पहुंचे सीएम धामी, जन्मदिन पर युवाओं से मांगा 'तीन संकल्पों का गुलदस्ता'

सबसे बड़ी चेतावनी देते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि शिकायतों के मिलने के बाद भी जिला स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बरती गई, तो इसे बहुत गंभीर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में सीधे तौर पर संबंधित जिला आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ठंड का आगाज: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से गिरा तापमान

बहरहाल, आबकारी आयुक्त के इस सख्त लहजे से नियमों को ताक पर रखकर शराब की दुकानें चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के सख्त निर्देशों के बाद प्रदेशभर की मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगेगा।