उत्तराखंड न्यूज: देवप्रयाग के टॉपर छात्रों से मिले मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, दिए सफलता के मंत्र

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर छात्र-छात्राओं से खास संवाद किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले इन विद्यार्थियों के साथ मुख्य सचिव ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आज के दौर में प्रतिस्पर्धा केवल अपने गांव या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि देश भर के छात्रों के साथ है, इसलिए निरंतर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- 'हुनरमंद युवा और श्रमवीर ही राष्ट्र की असल ताकत'

बदलती तकनीक और स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर सचेत करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल युग में खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है, लेकिन तकनीक के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित और सही उपयोग करने तथा इसके नकारात्मक प्रभावों से बचने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार गैंगरेप केस: मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद, लगा भारी जुर्माना

युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते फैलाव पर चिंता जताते हुए मुख्य सचिव ने छात्रों को नशे से पूरी तरह दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो भी लक्ष्य तय करें, उस पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें और अपनी क्षमताओं को पहचान कर आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होंगे 'फिल्म पुरस्कार': सीएम धामी की पहल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, सुश्री ज्योति यादव, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और अपर सचिव नमामि बंसल सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव के इस प्रेरक संबोधन से देवप्रयाग के मेधावी छात्र बेहद उत्साहित नजर आए।