उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा दांव: सत्ता में वापसी के लिए अनुभवी नेताओं को सौंपी जिलों की कमान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी का खाका तैयार कर रही प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन के उपाध्यक्षों को विभिन्न फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी निष्ठापूर्वक काम कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

प्रदेश में संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया है। इसी रणनीति के तहत देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी ने प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला को देहरादून शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल को पछवादून और प्रदेश महासचिव अरविंद प्रधान को परवादून क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।

यह भी पढ़ें -  मंच पर महिला सम्मान, फोन पर भरपूर अपमान ? चकराता के कथित ऑडियो ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाई के खिलाफ खोला बीजेपी ने मोर्चा ….

देहरादून शहर के प्रभारी बने विजय गुनसोला टिहरी जिले के निवासी हैं और संगठन का लंबा अनुभव रखते हैं। वे वर्ष 1997 में गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे और 2003 से 2008 तक जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख रहे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव रह चुके गुनसोला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन में एकजुटता लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पार्टी महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बोले CM पुष्कर सिंह धामी: ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी, युवाओं को दिए सफलता के मंत्र

पछवादून की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ. संजय पालीवाल पूर्ववर्ती एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकारों में राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1996 से 2007 तक करीब 12 साल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके इस लंबे संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर एक्शन: घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार फर्म को नोटिस, AE से 3 दिन में मांगा जवाब

डॉ. संजय पालीवाल का कहना है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों, तानाशाही और बढ़ती महंगाई से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस के प्रति जनविश्वास बढ़ रहा है। पार्टी इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरातल पर संगठन को और मजबूत करेगी।