चम्पावत को सीएम धामी की सौगात: बनबसा में बैडमिंटन कोर्ट समेत करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत जिले के बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट समेत कई बड़े विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में मेधावी खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, खेलों को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं और एक अनुशासित जीवन जिएं।

खेल ढांचे को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि लोहाघाट में करीब 256.97 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मुहैया कराएगी। इससे खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें -  डॉ. नवीन पंत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष नियुक्त

क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, जनपद में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 50 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक गंभीर मरीजों के इलाज में संजीवनी साबित होगा।

परिवहन और पर्यटन को पंख लगाने के लिए टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं, मां पूर्णागिरि धाम और शारदा कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे और स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेंगे।

यह भी पढ़ें -  दून पुलिस का फरमान,"टेप से नंबर छिपाओगे तो वाहन गवांओगे और जेल जाओगे!"

बनबसा के चूना भट्ठा स्थित स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चन्द स्टेडियम में भी मुख्यमंत्री ने चार नए विकास कार्यों की आधारशिला रखी। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 1.50 करोड़ रुपये की लागत से एक नया बैडमिंटन हॉल बनाया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली बालिका वर्ग की विजेता साधना और बालक वर्ग के विजेता जतिन चंद को सम्मानित किया। इसके साथ ही, एनएचपीसीएल टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा सीएसआर के तहत वन प्रभाग हल्द्वानी और चम्पावत को सौंपे गए तीन टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें -  CBI अधिकारियों से की अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुलाकात, गढ़वाल सांसद अनिल बलोनी रहे मौजूद

इस अवसर पर दायित्वधारी सुभाष बगौली, हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी, किरण देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भानी चंद, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका परिषद बनबसा की अध्यक्ष रेखा देवी, डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, एसडीएम प्रमोद कुमार और एनएचपीसीएल प्रमुख ऋषि रंजन आर्या समेत तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।