उत्तराखंड: भू-माफिया-जमीन फर्जीवाड़े पर CM धामी का ‘धाकड़’ एक्शन, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे जमीन फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों के मामलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। देहरादून में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में भू-माफियाओं की मनमानी और आम जनता से धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में 'युवा संवाद': नितिन नवीन और CM धामी की दहाड़- 'पहाड़ का पानी और जवानी' आएगा उत्तराखंड के काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों से जमीनों में हेरफेर और जालसाजी की शिकायतें सीधे उनके संज्ञान में आई हैं। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को प्राथमिकता के आधार पर ऐसे मामलों की जांच कर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी ने की शिरकत, बोले- 'पूर्व सैनिक भूतपूर्व नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं'

सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिक अपनी जीवन भर की मेहनत की कमाई से जमीन खरीदते हैं। यदि कोई भी भू-माफिया या फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह उनकी गाढ़ी कमाई को ठगने या जमीन हड़पने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार आम जनता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।