CM धामी के 5 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर आया तूफान, एक्स पर नंबर-1 बना #DhamiKe5Saal का टैग

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के पाँच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया है। यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जो सीधे तौर पर मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व, उनकी सरकार के जनहितैषी कार्यों और प्रदेश की जनता के व्यापक समर्थन को प्रदर्शित करता है।

इस महत्वपूर्ण डिजिटल उपलब्धि ने पूरे देश का ध्यान देवभूमि की ओर खींचा है। राजनीतिक विश्लेषक सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के नंबर-1 ट्रेंड बनने को केवल एक डिजिटल अभियान नहीं मान रहे हैं, बल्कि इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति जनता के गहरे विश्वास और सहभागिता के सीधे प्रतीक के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग: शिक्षा निदेशक के पैतृक गांव में 33 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षिका तैनात

उत्तराखंड के इस पांच वर्षीय कार्यकाल के दौरान प्रदेश ने कई ऐसे ऐतिहासिक और युगांतकारी निर्णय देखे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की एक नई और मजबूत पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री धामी के दृढ़ संकल्प के कारण ही समान नागरिक संहिता (UCC) को प्रभावी ढंग से लागू करने वाला उत्तराखंड पूरे देश का पहला राज्य बना।

यूसीसी के अलावा राज्य सरकार ने सुशासन का एक बेहतरीन मॉडल पेश करने की दिशा में नई मिसाल कायम की है। इसके तहत प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति तथा पूरी तरह से पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे कड़े व ऐतिहासिक निर्णयों को धरातल पर उतारा गया।

इसी पांच वर्ष की अवधि में प्रदेश के भीतर चारधाम यात्रा, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश को बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'आंगन मिलन' कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसकर जीता दिल

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धामी सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया। इस सुधरी हुई व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश के हजारों योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सेवाओं में आने के बेहतरीन और सम्मानजनक अवसर प्राप्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की मातृशक्ति, अन्नदाता किसानों, देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया गया है, जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Politics: सीएम धामी की सियासत का नया संदेश-"कार्यकर्ता से राज्यसभा तक पहुंचने का रास्ता खुला"…

इस डिजिटल उत्सव के दौरान देश-विदेश के हजारों लोगों ने पोस्ट, वीडियो, आकर्षक ग्राफिक्स और संदेशों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में हुए चौतरफा विकास कार्यों और योजनाओं को सोशल मीडिया पर साझा किया। इसी जनभागीदारी के चलते यह विषय राष्ट्रीय पटल पर छा गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #DhamiKe5Saal का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड बनना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और सुशासन की गूंज अब केवल प्रदेश की सीमाओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे देश में इसे एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा और सराहा जा रहा है।