उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: स्वास्थ्य-शिक्षा और परिवहन पर हो सकते हैं बड़े फैसले

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक और परिवहन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े कई दूरगामी फैसलों पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए नीतिगत प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ गहन मंथन के बाद सरकार बड़े ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  मोदी और धामी की नीतियों से उत्तराखंड में बनेगी सरकार की हैट्रिक- बीजेपी का मेगा प्लान

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए नागरिकों की समस्याएं खुद सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के पारदर्शी निस्तारण के सख्त आदेश दिए।

यह भी पढ़ें -  खुलासा: नियंत्रण से बाहर हुए 700 से ज्यादा एआई एजेंट, 100 से अधिक संगठनों के सिस्टम में लगाई सेंध

सीएम धामी ने साफ किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को अपने काम और शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए दिव्यांग कुलदीप को तुरंत आर्थिक सहायता देने और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा ने फाइनल किया राज्यसभा प्रत्याशी का नाम, नरेश बंसल के बाद आर्य जाएंगे राज्य सभा

इस मौके पर राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भी सीएम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनसंवाद के जरिए सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।