उत्तराखंड में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है और आने वाले दिनों में लोगों को चटक धूप के साथ तीखी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। देहरादून से आई रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न की वजह से इस साल मई और जून के कुछ शुरुआती दिनों को छोड़कर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु अफसरों ने किया SEOC का भ्रमण, समझी बारीकियां

हाल ही में हुई बारिश, बर्फबारी और तेज तूफान के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई थी। हालांकि, दिन के समय तेज और चटक धूप खिलने से कुछ देर के लिए उमस और गर्मी परेशान भी कर रही है।

अब मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में पारा और ऊपर चढ़ेगा। मंगलवार के आंकड़ों की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा।

यह भी पढ़ें -  HNB गढ़वाल विवि में CM धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, 2.67 लाख छात्रों के विचारों को सराहा

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, राज्य के पर्वतीय इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है और ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: ₹26 हजार मानदेय और 45 दिन का मातृत्व अवकाश को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में 22 जून तक पूरे प्रदेश भर में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज और तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।