चारधाम यात्रा में ‘पंजीकरण कराने के बाद ही आएं श्रद्धालु’, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने जारी किए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

पौड़ी में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के सुरक्षित संचालन को लेकर मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने संबंधित जनपदों और विभागों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपील की है कि सभी श्रद्धालु अपना अनिवार्य पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा पर आएं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के साथ-साथ पूरे यात्रा रूट पर सात पंजीकरण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर निगरानी और आवश्यक सुविधाओं का प्रबंधन किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को समय-समय पर जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने और मौसम की चेतावनी को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून एयरपोर्ट पर बनेगी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हाईटेक ATC बिल्डिंग, कम होगी उड़ानों में देरी

मौसम प्रतिकूल होने या मार्ग प्रभावित होने की स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा है। वर्तमान में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है और इसकी सीधी निगरानी मुख्यालय से भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  10वीं की छात्रा की आई बैक, तो ट्यूशन के बहाने बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म

इसके साथ ही, प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय और ठहरने की समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज से 26 जून तक चलेगा 'नशामुक्त भारत अभियान', खेल प्रतियोगिताओं और रैलियों का होगा आयोजन
Ad Ad Ad