देहरादून में आज से 26 जून तक चलेगा ‘नशामुक्त भारत अभियान’, खेल प्रतियोगिताओं और रैलियों का होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 17 से 26 जून तक विशेष ‘नशामुक्त भारत अभियान’ चलाया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के मुताबिक, इस अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों, बहुउद्देशीय शिविरों, पंचायत स्तर की बैठकों और विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  HNB गढ़वाल विवि में CM धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, 2.67 लाख छात्रों के विचारों को सराहा

युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आज से 20 जून तक फुटबॉल, वॉलीबॉल और मैराथन जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, 21 से 26 जून तक हर विकासखंड स्तर पर जागरूकता रैलियां, दौड़, वॉकाथॉन, भाषण व योग प्रतियोगिताएं, हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज को जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, 30 सितंबर तक केदारनाथ हेली सेवा की सभी सीटें फुल

अभियान को पारदर्शिता और सक्रियता से चलाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कड़े निर्देश दिए हैं कि इन सभी आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ और वीडियो अनिवार्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अभियान की प्रगति की सटीक निगरानी की जा सके।