उत्तराखंड में कल से शुरू होगा ‘वोटर लिस्ट’ का महाअभियान; घर-घर आएंगे BLO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 8 जून से बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे और मतदाताओं से आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। इस अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, DG हेल्थ ने दिए कड़ी निगरानी के निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण और संग्रहण करेंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उसके घर का दौरा करेंगे। अभियान के दौरान एकत्रित फॉर्म को डिजिटल माध्यम से अपलोड किया जाएगा।

प्रदेश के लगभग 79 लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं के लिए गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर भर सकते हैं। 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निस्तारण के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun News: दीपेन्द्र चौधरी ने संभाली सेवा का अधिकार आयोग की कमान, मुख्य सचिव ने दिलाई शपथ

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक योर बीएलओ” सुविधा भी शुरू की है, जिसके माध्यम से मतदाता ऑनलाइन अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। वहीं एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ₹232 करोड़ की वाटरशेड परियोजनाओं में लाएं तेजी, केंद्रीय कृषि मंत्री ने CM धामी को लिखा पत्र
Ad Ad Ad