SIR पर विपक्ष को ऐतराज क्यों ? – CMधामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। विपक्ष का इल्जाम है कि SIR के बहाने वोट काट रही है। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार किया है। धामी ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है ।

सीएम धामी ने कहा SIR पहली बार नहीं हो रही है। जब भी जरूरत होती है चुनाव आयोग मतदाता सूची का निरिक्षण करता है और उसमें संसोधन करता है। देश के संविधान ने चुनाव आयोग को ये शक्ति दी है। लिहाजा संवैधानिक संस्थाओं को अपना काम करने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  सीमा पर धामी सरकार, बनबसा के NHPC परिसर मे कैबिनेट बैठक आज , सुरक्षा समेत कई मसलो पर मंथन

सीएम धामी ने सवाल करते हुए कहा एक शख्स का वोट दो जगह क्यों होना चाहिए , वहीं उन्होंने कहा जो व्यक्ति जीवित ही नहीं है उसका नाम मतदाता सूची से क्यों नहीं काटा जाना चाहिए। जो एक शहर या राज्य को छोड़कर दूसरी जगह बस गया हो उसका नाम पुरानी मतदाता सूची से क्यों नहीं काटा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं!

सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर तीखा हमला बोला है धामी ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के सत्यापन का काम कर रहा है लिहाजा इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। धामी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: 10 दिनों में एक भी गड्ढा न भर सकी छत्तीसगढ़ की कंपनी, 95 करोड़ में हुआ था अनुबंध

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा SIR, EVM न्यायपालिका पर सावल उठाने वाले लोगों ने देशभक्त जनरल बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। वहीं धामी ने कहा आलम ये है कि विपक्ष के नेता जी आज कॉमेडियन बन गए हैं।