उत्तराखंड: चिकित्स- स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर जन कल्याण तक, सीएम धामी ने साझा किया बुनियादी विकास का रोड़मैप

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू हो चुका है, जिसके तहत रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु सीट आवंटन का आदेश प्राप्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में एम्स के केंद्र को भी जल्द शुरू करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: नशे की लत और कर्ज चुकाने के लिए चुराए बेड और अलमारियां, कबाड़ी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला तथा अन्य संबंधित उत्पादों पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार जागरूकता और प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दे रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand New Governor: डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को सीधे आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से प्रदेश के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें, नियमित रूप से जनसंवाद बनाए रखें तथा मातृशक्ति, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और युवाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर 1 साल का प्रतिबंध, खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण में आयोजित होने वाले आगामी सत्र के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करने और तथ्यात्मक आधार पर जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार की यह कोशिश है कि हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जाए और प्रशासनिक कामकाज में पूरी पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।