Roorkee News: ₹70 करोड़ से बनेगा 9 किमी फोरलेन, सैकड़ों हरे पेड़ों पर चलेगी आरी

ख़बर शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने करीब 9 किलोमीटर लंबे इस सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, सड़क निर्माण के चलते मार्ग के दोनों ओर खड़े सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों को काटा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पर मंडराया 'सोइल क्रीप' का खतरा, 60% डेंजर जोन की जद में आया शहर

यह फोरलेन मार्ग अब्दुल कलाम चौक से शुरू होकर मिलिट्री चौराहा, रुड़की बस अड्डा, मलकपुर चुंगी और सोलानी पुल से होते हुए कोर कॉलेज तक बनेगा। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों से शासन स्तर से स्वीकृत इस परियोजना के लिए बजट मंजूर होने के बाद अब धरातलीय काम शुरू कर दिया गया है।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी ने बताया कि वन विभाग ने सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ों का चिह्नीकरण काम शुरू कर दिया है। चिह्नीकरण पूरा होने के बाद ही सड़क समतलीकरण और निर्माण की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CSD कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सबसे पुराना "ओल्ड मोंक ब्रैंड"

वहीं, वन विभाग के उप उपप्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने जानकारी दी कि वर्तमान में पेड़ों की गिनती और मार्किंग का काम चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौड़ीकरण के दायरे में कुल कितने पेड़ आएंगे और कितनों को काटा जाएगा, इसका सटीक आंकड़ा चिह्नीकरण पूरा होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  .."तो भगवान मुझ जैसा गरीब उत्तराखंड के हर भाई-बहन को बना दे"- हरीश रावत

लगभग 9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेन बनने से रुड़की शहर के लोगों, यात्रियों और कोर कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही वन विभाग और लोनिवि संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad