Roorkee Double Homicide: 20 मिनट के भीतर दो बहनों को उतारा मौत के घाट, आरोपी भाई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार शाम एक युवक ने अलग-अलग इलाकों में रह रही अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए जीजा को भी गोली लगी है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी भाई को देर रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पहली वारदात मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे प्रीत विहार क्षेत्र में हुई। चुड़ियाला निवासी आरोपी विक्की ने ई-रिक्शा से जा रही अपनी बड़ी बहन संगीता उर्फ शकुंतला को सेक्टर रोड पर रोककर पेट में गोली मार दी। संगीता वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: दिवाली से पहले ट्रेनों में फुल हुई सीटें! उपासना और कुंभ एक्सप्रेस में बुकिंग बंद, लंबी वेटिंग शुरू

इस वारदात के ठीक 20 मिनट बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। वहां उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा (42) का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप तुरंत बाहर आए। आरोपी विक्की ने उन्हें भी निशाना बनाते हुए उनके कंधे पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  खुलासा: नियंत्रण से बाहर हुए 700 से ज्यादा एआई एजेंट, 100 से अधिक संगठनों के सिस्टम में लगाई सेंध

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बहनों संगीता और पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप का इलाज जारी है। सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की।

यह भी पढ़ें -  18 राज्यों के व्यंजन का मजा लीजिए हस्तशिल्प का हुनर देखिए !

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, देर रात पुलिस ने आरोपी विक्की को उसके गांव चुड़ियाला स्थित घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी बहनों के चाल-चलन से परेशान था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।