Uttarakhand: नैनीताल में 12 साल की छात्रा से छेड़छाड़,शिक्षक पर POCSO केस दर्ज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक पर 12 साल की मासूम छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने यह त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हूखेत के पास धंसी सड़क, PWD ने जारी किया अलर्ट

पीड़ित छात्रा की मां द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, उनकी 12 वर्षीय बेटी रामनगर स्थित एक निजी विद्यालय की छात्रा है। शनिवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान तेलीपुरा निवासी संगीत शिक्षक जस्टिन ने संगीत सिखाने के बहाने बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की।

घटना के बाद घर पहुंची डरी-सहमी बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन तत्काल रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें -  आजीविका मिशन: 10.29 करोड़ परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा आंतरिक बाजार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी संगीत शिक्षक जस्टिन के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी, मिली ₹3638 करोड़ की पावर प्रोजेक्ट की मदद

कोतवाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटा रही है और पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad