देहरादून में पानी के लिए हाहाकार: 19 दिन में आईं 1070 शिकायतें, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

ख़बर शेयर करें

एक तो मानसून देर से आने की खबर से माथे पर सिलवटे पड़ गई है ऊपर से सूबे की कई बस्तियों में पानी ही नहीं आ रहा है। लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं। एक तो गर्मी का मौसम ऊपर से पानी की दिक्कत ने जीना दुश्वार कर दिया। अकेले देहरादून में पानी न आने की 1070 शिकायते जल संस्थान दर्ज कर चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अब देहरादून नहीं, सभी जिलों में होंगी कैबिनेट बैठकें, बनबसा से होगी शुरुआत

सभी शिकायते एक जून से 19 जून के बीच की हैं। हालांकि महकमे का दावा है कि दर्ज शिकायतों में से 780 का समाधान हो गया है। बहरहाल देहरादून में कई इलाके ऐसे भी हैं जहां लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं । या जागरूकता के आभाव में दफ्तरों के बजाए जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं या टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वाले मुहल्ले के पड़ोसियों को कोस रहे हैं। जबकि कुछ मुहल्ले वाले हिम्मती हैं तो जल महकमें में भी धमक रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनी फिल्म मेकर्स की पहली पसंद, 5 साल में हुआ ₹1,759 करोड़ का कारोबार

जैसे देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 60 के बालाजी एन्क्लेव अपर आमवाला के लोग। एक महीने से पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी या तो आता नहीं है और जब आता है तो एक बाल्टी भरने में ही एक घंटा लगा देता है। पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं है। गरमी में पानी की किल्लत ने कोढ में खाज जैसे हालात बना दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  टिहरी झील बनेगी 'ग्लोबल डेस्टिनेशन': मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

ऐसें में बालाजी एन्क्लेव अपर आमवाला की जनता का सब्र टूट गया और उन्होंने सीधे अधिशांसी अभियंता का घेराव किया और अपनी तकलीफ उनके सामने रखते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। पानी कब तक आएगा इसका तो पता नहीं लेकिन जनता की जागरुकता ने जलकल महकमें को होश में ला दिया है।