श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को NMC की बड़ी मंजूरी,MD-MS की सीटें बढ़कर हुईं 64

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा दी गई नवीनतम मंजूरी के बाद अब कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर MD, MS और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुल सीटें 52 से बढ़कर 64 हो गई हैं।

पिछले एक वर्ष के भीतर कॉलेज के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे एनेस्थीसियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स , स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा टीबी एवं चेस्ट रोग में कुल 12 नई सीटों की वृद्धि दर्ज की गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने इसे संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि यहां के शिक्षकों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की समर्पित कार्यसंस्कृति का ही परिणाम है।

यह भी पढ़ें -  अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता, तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों से ईरान को मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीमित विषयों के साथ पीजी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई थी, जिसने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्तमान समय तक यहाँ से लगभग 100 से 150 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी पीजी की शिक्षा पूरी करके पास आउट हो चुके हैं, जो प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थानों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज में बड़े आंदोलन की तैयारी, वेतन संकट और एस्मा के विरोध में 30 जून से मोर्चा

कॉलेज प्रशासन ने अब भविष्य में इन पीजी सीटों की कुल संख्या को 100 तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को पूरी तरह से दूर करने में एक मील का पत्थर साबित मिलेगी।