देहरादून में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल, बनाए गए नए ब्रांड एंबेसडर

ख़बर शेयर करें

देहरादून, – उत्तराखंड में 2027 की शुरुआती तिमाही मे ही विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के हर वर्ग की समान भागीदारी हो इसे सुनिश्चित करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि कोई भी समुदाय अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। फिर चाहे वो दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाला मतदाता हो या फिर ट्रांसजेंडर समुदाय का मेंबर।

यह भी पढ़ें -  गंगा की निर्मलता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-CM धामी हरिद्वार में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा में छोड़े गए 10 हजार मत्स्य बीज

जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून जनपद में करीब 50 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। उनको मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने समुदाय से ही नए मतदाता जागरूकता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं।इसके तहत ‘स्वीप’ (SVEEP) कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में उन वर्गों और इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पूर्व में मतदान प्रतिशत कम रहा है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा खाई में गिरी ईको,2 की मौत 6 घायल

डीएम ने स्पष्ट किया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ-साथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सितारगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल,सौरभ बहुगुणा ने किया शोक व्यक्त

डॉ आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून