बढ़ती ठंड को लेकर देहरादून प्रशासन सतर्क

ख़बर शेयर करें

देहरादून-बेशक देहरादून में बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनो की तादाद से मौसम पहले के मुकाबले कम ठंडा होता हो लेकिन मौसम का पारा गिरने लगा है जिसका दिखाई दे रहा है। ऐसे में बढ़ती सर्दी को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने रैन बसेरों की स्थिति बेहतर बनाने, अलाव के पुख्ता इंतजामात करने, कंबल वितरण और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित न हो इस पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया है।वहीं निर्देश के बाद व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी, चुनावी तैयारी को धार देने में जुटे पदाधिकारी

जिलाधिकारी की माने तो देहरादून में अलाव जलाने के लिए बेहतर स्थानों का चयन करते हुए नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि ठंड बेघर लोगों की जिंदगी पर भारी न पड़े । वहीं जरूरतमंदों को कंबल वितरण, पहाड़ी और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था,जैसे सभी पहलुओं पर प्रशासन काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सीलिंग का खतरा या राहत का रास्ता...? आज होगा सुप्रीम कोर्ट में बड़ा फैसला!