हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी, चुनावी तैयारी को धार देने में जुटे पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल चुनावी मोड में आ चुके हैं। जिन दलों का राज्य में संगठन तक नहीं है उनके आला नेता भी उत्तराखंड का दौरा कर अपने लिए सियासी जमीन की संभावना टटोल रहें हैं। ऐसे में भाजपा जैसे बड़े और उत्तराखंड में मजबूत संगठन के तो कहने ही क्या हैं। भाजपा संगठन हैट्रिक की तैयारियों में जुटा है।

हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी है । 21 नवंबर से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों समेत जिलो के सभी संगठनो के पदाधिकारी शामिल हो कर पार्टी के आला नेताओं से चुनावी जीत के टिप्स सीख रहे हैं। ताकि तीसरी बार राज्य में भाजपा का कमल खिलाया जा सके और तीन बार लगातार भाजपा सरकार का नारा सार्थक हो सके।

यह भी पढ़ें -  'हिमालयन MTB चैलेंज-2026': मुक्तेश्वर से शुरू हुई 658 किमी लंबी साइक्लिंग रेस, 10 जिलों से होकर पहुंचेगी मसूरी

हालांकि कार्यसमिति की बैठक भाजपा की नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बैठक को खास अहम माना जा रहा है। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो जारी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज में चालकों की कमी: दून पर्वतीय डिपो की 8 बसें एक सप्ताह से खड़ी, पहाड़ जाने वाले यात्री परेशान

वही भाजपा विधायक विनोद चमोली की माने तो विस्तारित कार्यसमिति का स्वरूप सामान्य बैठक से बड़ा होता है, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति नियमित रूप से आयोजित होती है, लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए इसमें भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होना लाजमि है।

विनोद चमोली, भाजपा विधायक

कहा भी गया है प्यार और जंग में जीत माएने रखती है और जीत तभी मिलती है जब रणनीति सटीक होती है। बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा कि आलानेताओं के जीत के टिप्स को पार्टी के निचले पदाधिकारी चुनावी बूथ तक पहुंचा भी पाते हैं या बड़े नेताओं के भरोसे ही चमत्कार का इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: कांग्रेस ने तैयार किया टिकट बंटवारे का फॉर्मूला, 6 चरणों की कड़ी प्रक्रिया से गुजरेंगे दावेदार

बेशक सीएम धामी का नाम और काम चुनावी बाजार में कैश होगा लेकिन जनता तक इसको पहुंचाने का दारोमदार पार्टी पदाधिकारियों के कांधे पर है। चाहे वो प्रदेश स्तर का पदाधिकारी हो या मंडल स्तर और बूथ स्तर का पदाधिकारी।