भाजपा की हैट्रिक का दावा, पीएम मोदी और सीएम धामी की विकास नीतियां उत्तराखंड में फिर खिलाएंगी कमल-बांसुरी स्वराज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है। भाजपा चुनाव को फतह करने के लिए हर मोर्चे पर डटी हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने दावा किया है कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और जीत की हैट्रिक का रिकॉर्ड भी बनेगा।

प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा है कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी की विकास नीतियों भरोसा जताते हुए भाजपा को अपना जीत का आशीर्वाद देगी और देवभूमि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

वहीं उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी का दायित्व मिलने पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह धरती देवभूमि भी है और वीरभूमि भी है। लिहाजा संगठन ने उन्हें जो प्रदेश के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है वह उनके लिए गर्व की ही नहीं बड़े सौभाग्य का विषय भी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में हर 500 मीटर पर बनेगा बस स्टॉप, 25 रूटों पर दौड़ेंगी 307 बसें

राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। विकास की इन्हीं योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं की सरकारी नौकरी में फंसा पेंच, यह कारण बना बड़ी बाधा

आगामी चुनावी लक्ष्य को लेकर विश्वास जताते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड का देवतुल्य मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों के लिए राज्य में फिर से कमल खिलाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी को हैट्रिक लगाने का आशीर्वाद अवश्य देगी।