PCCF ने जारी किए दिशा-निर्देश, वन्यजीव अंग गायब हुए तो D.F.O. होंगे जवाबदेह

ख़बर शेयर करें

देहरादून- पिछले महीने लैंसडाैन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में पांच हाथी दांत चोरी का मामला सामने आने के बाद जंगलात महकमें ने होश संभाल लिया है। वन मुख्यालय ने घटना से सबक लेते हुए कार्यालयों में रखे वन्यजीव अंगों की सुरक्षा और बेहतर करने का न केवल फैसला लिया बल्कि जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।नए दिशा निर्देशो के मुताबिक वन विभाग के कार्यालयों में रखे हुए हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंग गायब हुए तो व्यक्तिगत तौर पर डीएफओ जिम्मेदार माना जाएगा।। इसके अलावा जहां पर वन्यजीव अंग रखे गए हैं, वहां पर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: कांग्रेस ने तैयार किया टिकट बंटवारे का फॉर्मूला, 6 चरणों की कड़ी प्रक्रिया से गुजरेंगे दावेदार

इस संबंध में हाल में पीसीसीएफ वन्यजीव नीना ग्रेवाल ने दिशा-निर्देश सभी टाइगर रिजर्व और डीएफओ जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि डीएफओ स्वयं हर आर्टिकल की भौतिक उपलब्धता, संख्या, माप, पहचान और अभिलेखों का परीक्षण करेंगे। अधीनस्थ स्तर पर कराई गई गणना, सत्यापन को बिना स्वयं संतुष्ट हुए प्रमाणित न किया जाए। किसी भी वन्यजीव अंग के खोने, बदलने, अनधिकृत रूप से हटाए जाने या अभिलेखीय या मौके पर न मिलने पर संबंधित डीएफओ जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें -  मां के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए चंडी घाट पहुंचे CM योगी, अंतिम यात्रा में ग्रामीणों ने बरसाए फूल; लगातार गूंजता रहा भगवद्गीता का पाठ

पीसीसीएफ वन्यजीव के जारी पत्र में कहा गया है कि हर प्रभाग में सभी वन्यजीव आर्टिकल्स का तत्काल भौतिक सत्यापन किया जाए। हाथी दांत समेत सभी वन्यजीव अंग तालाबंद कक्ष और सुरक्षित लोहे के संदूक में रखा जाए। भंडारण स्थल पर सीसीटीवी लगाए जांए। जहां अधिकृत व्यक्तियों की पहुंच हो, साथ ही साथ इसकी नियमित जांच भी की जाए। इसके अलावा भंडारण स्थल की प्रत्येक आवाजाही का ब्याैरा रखा जाए।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

वहीं माप, तौल अधिकृत अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाए। हर माह एक बार अधिकृत अधिकारी भंडारण गृह की औचक जांच करें। किसी भी वन्यजीव अंग के गायब होने पर तत्काल सूचना मुख्य वन संरक्षक व वन संरक्षक को देने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाए। वहीं विभागीय कार्रवाई भी की जाए। प्रत्येक आवाजाही, निरीक्षण स्थानांतरण, सुपुर्दगी विवरण स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाए।