सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार हाईवे पर बाल-बाल बचा हरियाणा से आया परिवार: खड़ी कारों पर पलटा गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक, चालक फरार

जानकारी के अनुसार, माता सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आज उन्होंने अपने पैतृक आवास पर ही देह त्याग दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला पहला सफेद बाघ ‘तेजस’: सीएम धामी ने दून चिड़ियाघर में किया लोकार्पण, कॉलेज छात्रों की एंट्री हुई फ्री

सावित्री देवी के निधन के बाद अब सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने के कार्यक्रम पर टिकी हैं। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर उनके आगमन तथा माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार से जुड़ी आगे की रूपरेखा की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।