नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई (CBI) जांच के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के कथित पति और पूर्व विधायक सुरेश राठौर सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए। उनका यह टेस्ट मंगलवार, 24 नवंबर को होना प्रस्तावित है। रवाना होने से पहले राठौर ने मीडिया से बात की और कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए वह जांच एजेंसी का हर स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -  PCCF ने जारी किए दिशा-निर्देश, वन्यजीव अंग गायब हुए तो D.F.O. होंगे जवाबदेह

गांधीनगर रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में सुरेश राठौर ने बताया कि उन्हें सीबीआई की ओर से आधिकारिक नोटिस प्राप्त हो चुका है और वे जांच एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की जांच या परीक्षण से कोई आपत्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें -  सितारगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल,सौरभ बहुगुणा ने किया शोक व्यक्त

गौरतलब है कि पिछले दिनों अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कुछ कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इन ऑडियो क्लिप्स को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नाम चर्चा में आए थे। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में खासा उबाल आ गया था और विवाद बढ़ने पर दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के थानों में मुकदमे भी दर्ज हुए थे।

यह भी पढ़ें -  "बैणी-भुली" योजना की पहली किस्त दिसंबर में होगी जारी

बहरहाल अब सभी की निगाहें 24 नवंबर को गांधीनगर में होने वाले सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिसे इस जांच की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।