सितारगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

ख़बर शेयर करें

सितारगंज। सितारगंज क्षेत्र के बिष्टि रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। तीनों युवक बाइक से सितारगंज से बिष्टि रोड होते हुए मझोला जा रहे थे, तभी बिष्टि रोड स्थित मजार के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  "बैणी-भुली" योजना की पहली किस्त दिसंबर में होगी जारी

हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक छिटककर अलग जा गिरा और घायल हो गया। घायल युवक ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन तीनों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान बीथा अकबर निवासी मोनिस खान (22) पुत्र हनीफ खान और इसी गांव के बीएससी छात्र साहिल अंसारी (21) पुत्र मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान बीथा अकबर निवासी जुनैद पुत्र मेजर खान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार की बात उन लोगों के मुंह से शोभा देती है, जो खुद भ्रष्ट न हों- भरत चौधरी

सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक, उप निरीक्षक कैलाश देव और चौकी प्रभारी दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ उप चिकित्सालय पहुंचे। चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने फोर्स के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।