गुजरात में हुए एक सड़क हदासे ने वीर भूमि उत्तराखंड के तीन वीरों की जान ले ली। तीनो वीर सेकंड गढ़वाल रायफल के थे और गुजरात के कच्छ-भुज में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में नायक सौरभ एस. नेगी का पत्नी और बच्चे सहित निधन हुआ है। इसके अलावा नायक राजेश रावत की बेटी सहित और नायक नितिन गुसाईं का पत्नी एवं बेटी सहित असामयिक निधन हुआ। सेना ने अपने सभी जवानो के पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचाए । जिसने भी ये दृश्य देखा सभी की आंखे नम हो गई

द्वितीय गढ़वाल राइफल के इन जवानों और उनके परिवारजनों के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। धामी ने सोशल मीडिया में पोस्ट अपलोड कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम धामी ने लिखा कच्छ-भुज से आया ये समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।शोक की इस घड़ी में पूरा उत्तराखंड सड़क हादसे में प्रभावित सैनिक परिवारों के साथ है

