“Bisleri”पानी पर FSSAI का शिकंजा, मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा कंपनी का पानी

ख़बर शेयर करें

ऊंची दुकान के फीके पकवान वाली कहावत बोतल बंद पानी के नामचीन ब्रांड “Bisleri” पर सटीक बैठने लगी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कसौटी पर “Bisleri” का बोतल बंद पानी खरा नहीं उतरा है लिहाजा FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जबकि बिसलेरी ने अपने पानी को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए इन दावों को चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें -  नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक“Bisleri”के बोतल बंद पानी के गोवा प्लांट से भेजे गए सैंपल में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है और रेफरल लैब जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए गए हैं। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया है।

यह भी पढ़ें -  गंगा की निर्मलता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-CM धामी हरिद्वार में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा में छोड़े गए 10 हजार मत्स्य बीज

उधर बिसलेरी कंपनी का दावा है कि उनका बोतल बंद पानी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और गोवा प्लांट से जुड़े इस मामले में लिए गए 6 सैंपलों में से 5 मानकों के अनुरूप थे। वहीं बिसलेरी का कहना है कि यह सितंबर 2025 का मामला है और कंपनी ने स्वतंत्र लैब रिपोर्ट पहले ही जमा कर दी थी। वही बिसलेरी कंपनी का कहना है कि उसे इस कार्रवाई की कोई प्रति नहीं मिली है फिर भी अगर कोई जांच पड़ताल होती है तो वह जांच टीम का पूरा पूरा सहयोग करेगी।